Loading...
Loading...
DATIYA BY ELECTION: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां 2.20 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे।
DATIYA BY ELECTION: मध्यप्रदेश। दतिया उपचुनाव को लेकर जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के मान में हलचलें बढ़ती जा रही है। चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है, पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
काल 28 जुलाई को चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गयी है। अब 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के 291 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इस उपचुनाव में 2.20 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर विधायक चुनेंगे।
291 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान के लिए 320 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं और 1280 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए किसी भी कर्मचारी की तैनाती उसके गृह विधानसभा क्षेत्र में नहीं की गई है।
मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के 291 मतदान केंद्रों में से 233 को क्रिटिकल और 28 को वल्नरेबल श्रेणी में रखा गया है। इन संवेदनशील केंद्रों पर 215 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हर मतदान केंद्र पर कम से कम चार सीआरपीएफ जवानों के साथ मध्यप्रदेश पुलिस और एसएएफ के जवान सुरक्षा संभालेंगे। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों और 12 प्रमुख चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों और वेबकास्टिंग के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। सेक्टर अधिकारियों के वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा भी रहेगी। किसी भी तकनीकी परेशानी से निपटने के लिए रिजर्व ईवीएम की व्यवस्था भी की गई है।
सुबह से मिलेगा मतदान दलों को चुनावी सामान
मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री का वितरण 29 जुलाई की सुबह 5 बजे से शुरू किया जाएगा। वहीं, 30 जुलाई को मतदान खत्म होने के बाद शाम से मतदान सामग्री जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now