नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में उज्जैन की विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल ने चीन की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत से विश्वविद्यालय और शहर में जश्न का माहौल है।
कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो और पदक अपने नाम किए। लवप्रीत सिंह ने सिल्वर और सीमा ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत की कुल पदक संख्या 17 पहुंचा दी।