Loading...
Loading...
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश में मूंग की सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों की मांगों को देखते हुए राज्य सरकार ने समाधान की दिशा में अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। सरकार का कहना है कि किसान संगठनों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है और बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास होगा।
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों और शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और सभी उचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान संगठनों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के लिए चार मंत्रियों की एक समिति गठित की है। इस समिति में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर और राकेश सिंह को शामिल किया गया है।
सरकार के अनुसार समिति किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से लगातार चर्चा कर रही है और बातचीत के माध्यम से आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।
आंदोलन के दौरान किसानों ने मूंग की सरकारी खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग भी उठाई है। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।
सरकार को उम्मीद है कि केंद्र स्तर पर जल्द निर्णय लिया जाएगा, जिससे अधिक किसानों की उपज सरकारी खरीदी के दायरे में आ सके और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ मिल सके।
राज्य सरकार का कहना है कि किसानों की सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत का दौर जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आपसी सहमति से जल्द समाधान निकल सकेगा।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now