Loading...
Loading...
Amarnath Yatra accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 39 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें करीब 30 घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
Amarnath Yatra accident: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 39 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में करीब 30 श्रद्धालु घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, हादसा गांदरबल के गुंड (गनीवान) इलाके में हुआ। अमरनाथ के दर्शन कर लौट रही बस पहाड़ी रास्ते पर अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से फिसलकर नीचे बने एक मकान पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, ITBP, CRPF, भारतीय सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं।
LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर घायलों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को सभी श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज और हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बाबा बर्फानी से सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
2 जुलाई से शुरू हुई थी यात्रा
इस साल अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरू हुई है, जो 28 अगस्त तक चलेगी। अब तक 4.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now