Loading...
Loading...
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
Sidhi viral video: मध्यप्रदेश। सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास वीडियो, सोशल मीडिया पर लगतारा वायरल हो रही है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी की सफाई करती नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी वीडियो में कुछ छात्राएं बिना मुंडेर वाली दो मंजिला छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा और छात्रावास में निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पानी की टंकी साफ करती दिखी छात्राएं
इस वायरल वीडियो में कुछ बच्चियां पानी की टंकी की सफाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, अन्य दृश्यों में बच्चियां दो मंजिला छत पर झाड़ू लगाती दिखाई दे रही हैं। छत पर सुरक्षा के लिए मुंडेर नहीं होने के कारण यह स्थिति छात्राओं के लिए जोखिम भरी बताई जा रही है।
लोगों का कहना- अधिकतर सफाई करती नजर आती हैं
स्थानिय लोगों का कहना है कि छात्रावास में छात्राएं अधिकतर सफाई करती नजर आती हैं। उनका कहना है कि पानी की टंकी और ऊंची छत की सफाई के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था होनी चाहिए।
कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रावास में छात्राओं से निजी काम भी कराए जाते हैं। साथ ही वार्डन के पति के छात्रावास के संचालन में दखल देने और रात में जिम्मेदार अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अधीक्षक ने क्या कहा?
छात्रावास की अधीक्षक सरला मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और वीडियो कब का है, इसकी भी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक जांच शुरू होने की बात कही गई है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि छात्राओं से सफाई का काम किन परिस्थितियों में कराया गया और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now