Loading...
Loading...
Rewa Viral News:रीवा में प्रेम-प्रसंग के चलते बीच सड़क मां-बेटी के बीच हंगामा हो गया। युवती ने अपनी मां को पहचानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर मामला शांत कराया।
Rewa Viral News: मध्यप्रदेश। रीवा के धोबिया टंकी चौराहे पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक युवती और उसकी मां के बीच सड़क पर जमकर बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि युवती ने अपनी ही मां को पहचानने से इनकार कर दिया।
प्रेम-प्रसंग के चलते घर छोड़कर चली गई थी युवती
पुलिस के मुताबिक, युवती सीधी जिले की रहने वाली है। वह प्रेम-प्रसंग के चलते घर छोड़कर रीवा आ गई थी और यहां वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी। जिसके बाद उसकी मां और परिजन उसे वापस घर ले जाने पहुंचे।
रास्ते में शुरू हो गई बहस
काउंसलिंग के बाद जब परिजन युवती को अपने साथ घर ले जा रहे थे, तभी धोबिया टंकी चौराहे पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मां को ही नहीं माना अपना
विवाद के सौरन युवती ने साफ कहा की ह सामने खड़ी महिला को नहीं जानती। जब उसने अपनी को पहचानने से इनकार किया तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
इसके बाद हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां परिजनों और युवती की दोबारा काउंसलिंग की गई।
पूछताछ में सामने आया कि पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसकी मां और परिजनों के साथ घर भेज दिया।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now