Loading...
Loading...
Rewa Students Protest: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए रीवा से बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली रवाना हुए। ट्रेन में नारेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Rewa Students Protest: रीवा। दिल्ली के जंतर-मंतर चल रहे छत्र प्रदर्शन में पुरे देश के लोग शामिल हो रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के रीवा से भी बड़ी संख्या में छात्र और युवा ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए। सफर के दौरान छात्रों ने ट्रेन के अलग-अलग कोचों में नारेबाजी की। धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो और छात्र एकता जिंदाबाद जैसे नारों के साथ उन्होंने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध जताया।
छात्रों के हाथों में पोस्टर और बैनर भी थे। ट्रेन के अंदर नारेबाजी के कई वीडियो सामने आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जंतर-मंतर पहुंचकर करेंगे प्रदर्शन
छात्रों का कहना है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों का समर्थन करेंगे। उनका कहना है कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से फैसला लेना चाहिए और छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए।
लाठीचार्ज के विरोध में भी जताया गुस्सा
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी युवाओं में नाराजगी देखने को मिली। छात्रों का कहना है कि अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए। इसी के विरोध में रीवा समेत विंध्य क्षेत्र के कई छात्र दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
ट्रेन में लगातार लगते रहे नारे
पूरे सफर के दौरान कई कोचों में छात्रों ने एकजुट होकर नारे लगाए। "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" और "छात्र एकता जिंदाबाद" जैसे नारों से ट्रेन का माहौल गूंजता रहा। इस दौरान कई यात्रियों की नजर भी छात्रों के प्रदर्शन पर गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
ट्रेन के अंदर की नारेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में छात्र एक साथ नारे लगाते और पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा
छात्रों का कहना है कि वे दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होंगे। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now