Loading...
Loading...
Jagannath rath yatra: रीवा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचा, जयघोष और पुष्प वर्षा के बीच पूरा शहर भक्तिमय हो गया।
Jagannath rath yatra: रीवा। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर गुरुवार को रीवा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूम-धाम से निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सुंदर ढंग से सजे रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजते रहे।
लक्ष्मणबाग से शुरू हुई रथ यात्रा
रथ यात्रा लक्ष्मणबाग से शुरू होकर किला परिसर पहुंची, जहां परंपरा के अनुसार भगवान का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भगवन का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
यात्रा के दौरान जगह-जगह भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्प चढ़ाए गए। भजन-कीर्तन मंडलियों ने भगवान की महिमा का गुणगान किया, जबकि ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में यात्रा में हिस्सा लिया।
शरबत और प्रसाद की रही व्यवस्था
रथ यात्रा मार्ग पर कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की। कई स्थानों पर भगवान की आरती उतारी गई और लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
रथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रमुख चौराहों और पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ अनुशासन भी देखने को मिला।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now