Loading...
Loading...
Rewa collector action: रीवा RTO में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने औचक निरीक्षण कर अनाधिकृत वेंडर्स को फटकार लगाई। कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rewa collector action: मध्यप्रदेश। रीवा के आरटीओ ऑफिस में सालों से चल रही दलाली और अव्यवस्था पर कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने औचक निरीक्षण कर परिसर में मौजूद अनधिकृत वेंडर्स पर सख्त कार्रवाई की और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने वहां मौजूद अनाधिकृत वेंडरों को जमकर फटकार लगाई और परिसर से बाहर कर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें
बताया जा रहा है कि आरटीओ ऑफिस से लंबे समय शिकायतें मिल रहीं थी, कि कार्यालय में अनधिकृत लोगों द्वारा पैसों की वसूली, दलाली और आम नागरिकों से अभद्र व्यवहार किया जाता है।
यही नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ भी दुर्व्यवहार होता है। इन ही शिकायतों के आधार पर कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया।
महिलाओं से अभद्रता की शिकायत पर भड़के कलेक्टर
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि कुछ अनाधिकृत लोग महिलाओं और अन्य आवेदकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। जब कलेक्टर ने एक वेंडर से इस बारे में पूछा तो उसने सफाई देते हुए कहा कि सर, ये महिलाएं गाली देती हैं।
वेंडर की यह बात सुनते ही कलेक्टर नाराज हो गए, उन्होंने सख्त लहजे में कहा।
कलेक्टर- ए चुप... मेहरिया वो हैं या तुम? वो गाली दे रही हैं और तुम सुन रहे हो। ज्यादा फालतू बातें मत करो।
कलेक्टर-कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, नहीं तो ऐसी कार्रवाई करूंगा कि जिंदगी भर याद रखोगे।
कलेक्टर की यह फटकार मौके पर मौजूद लोगों के सामने हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
अनाधिकृत लोगों की एंट्री पर रोक
निरीक्षण के बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि RTO परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था सुधारने, दलालों पर कार्रवाई करने और आम लोगों को पारदर्शी व सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि सरकारी कार्यालयों में व्यवस्था बनी रहे और लोगों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिल सकें।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now