Loading...
Loading...
Rewa Drainage Problem: रीवा के बैकुंठपुर में एक घंटे की बारिश से जलभराव। दर्जनभर दुकानों में घुसा पानी, लोगों ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल।
Rewa Drainage Problem: रीवा। बैकुंठपुर क्षेत्र में हुई एक घंटे की तेज बारिश ने नगर परिषद के दावों की हकीकत सामने ला दी। थोड़ी देर की बारिश में ही कईं दुकानों और घरों में पानी भर गया। जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान का डर सताने लगा।
सामान बचने में जुटे दुकानदार
सड़क का गंदा पानी ज्वेलर्स, बर्तन, जनरल स्टोर और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों तक पहुंच गया। दुकानदारों ने किसी तरह सामान को बचाने की कोशिश की। लेकिन फिर भी कुछ सामान भीग गया।
बारिश रुकने के बाद भी कई इलाकों में पानी जमा रहा, जिससे लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नालियां जाम होने के कारण घुसा पानी
लोगों का कहना है कि यहां जलभराव की स्थिति बनना कोई नई बात नहीं है। यहां अक्सर नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी जमा हो जाता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद भी नालियां नियमित रूप से साफ नहीं होती।
नतीजा यह होता है कि सड़कें तालाब बन जाती हैं और पानी घरों व दुकानों में घुस जाता है।
नगर परिषद का दावा
नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि तेज बारिश के कारण कुछ जगहों पर अस्थायी जलभराव हुआ है। जहां-जहां नालियां जाम होने की सूचना मिली है, वहां सफाई दल भेजकर तत्काल सफाई कराई जा रही है।
अधिकारियों का दावा है कि पूरे बारिश के मौसम में जल निकासी व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now