Loading...
Loading...
Rewa school viral video: रीवा के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Rewa school viral video: मध्यप्रदेश। रीवा के सरकारी स्कूल से सामने आया ये वीडियो शिक्षा व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में उनसे स्कूल की सफाई कराई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छात्रा और अन्य बच्चे झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और अधिकारीयों को जांच के आदेश दिए गए।
बच्चे खुद कर रहे स्कूल की तैयारी
यह मामला रीवा जिले की त्योथर तहसील के ग्राम पड़री टेढ़ कला स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बच्चे पहले स्कूल में झाड़ू लगाते हैं, फिर खुद ही टाट-पट्टी बिछाकर कक्षा की तैयारी करते हैं। इसके बाद वे शिक्षकों के आने का इंतजार करते हैं।
सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह रही कि जब यह वीडियो बनाया गया, उस समय स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद ही नहीं था।
वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्चों की यह स्थिति देखकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद मामला जिला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया।
विभाग ने दिए जांच के आदेश
वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि बच्चों से स्कूल की सफाई कराना पूरी तरह गलत है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now