Loading...
Loading...
रीवा में ट्रक से 120 बोरी गांजा बरामद, मक्के और नारियल की बोरियों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी। दो आरोपी गिरफ्तार।
Rewa drug smuggling: रीवा। जिले की मनगवां थाना पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
शातिर तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांजे की बोरियों को मक्के और नारियल की बोरियों के बीच छिपा रखा था, लेकिन उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली।
कार्रवाई में 120 बोरियां बरामद
जांच के दौरान मक्के और नारियल की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 120 बोरियां गांजे की बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
तौल के बाद सामने आएगा पूरा आंकड़ा
मनगवां थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि बरामद गांजे का कुल वजन अभी तय नहीं हो सका है। फिलहाल गांजे की तौल और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद बरामद माल का आधिकारिक वजन और अन्य जानकारी साझा की जाएगी।
तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now