Loading...
Loading...
Sidhi News: राजस्व खनिज वसूली में सीधी जिला पूरे मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा। विभाग ने 14 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 20 करोड़ से ज्यादा वसूली की।
Sidhi News: सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले ने राजस्व खनिज वसूली के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी रैंकिंग में सीधी जिला पूरे मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। इसी कड़ी में खनिज विभाग ने तय लक्ष्य से कहीं ज्यादा वसूली कर नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।
खनिज विभाग के मुताबिक, शासन ने जिले के लिए 14 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया था। लेकिन विभाग ने जुलाई तक ही 20 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व वसूली कर ली। यानी तय लक्ष्य के मुकाबले करीब 150 प्रतिशत से ज्यादा वसूली की गई।
अवैध खनन पर सख्ती का असर
विभाग का कहना है कि अवैध खनन और खनिज माफियाओं के खिलाफ लगातार की गई कार्रवाई का ही नतीजा है कि राजस्व वसूली में इतनी बड़ी बढ़ोतरी हुई। विभाग की सख्ती से खनिज माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।
प्रदेश में पहले स्थान पर सीधी
शासन स्तर पर प्रदेश के सभी जिलों की समीक्षा और रैंकिंग में सीधी जिला पहले स्थान पर रहा। विभाग ने लक्ष्य से अधिक वसूली कर पूरी राशि शासन के खजाने में जमा करा दी है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि विभाग आगे भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखेगा, ताकि राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सके।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now