Satna News: सतना जिले के बिरसिंहपुर वार्ड क्रमांक-5 में सितावा नदी में आई बाढ़ के बाद एक अजगर बहकर नदी किनारे पहुंच गया।

Satna News: सतना जिले के बिरसिंहपुर वार्ड क्रमांक-5 में सितावा नदी में आई बाढ़ के बाद एक अजगर बहकर नदी किनारे पहुंच गया। अजगर खुद को सुरक्षित रखने के लिए नदी किनारे मौजूद एक पेड़ पर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि सितावा नदी में बाढ़ के चलते अजगर बहकर बिरसिंहपुर वार्ड क्रमांक-5 तक पहुंच गया। नदी किनारे पहुंचे लोगों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो मौके पर हलचल मच गई। अपनी जान बचाने के लिए अजगर पेड़ पर चढ़ गया।
घटना की जानकारी बिरसिंहपुर वन विभाग को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर अजगर का रेस्क्यू कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।




