Datia Chunav Results: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी है। पहले राउंड में बीजेपी के आशुतोष तिवारी 909 वोटों से आगे हैं, जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह दूसरे स्थान पर हैं।
Datia Chunav Results: दतिया। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना प्रक्रिया जारी है और पहले राउंड के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। फिलहाल बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
पहले राउंड के बाद बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 4441 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह के खाते में 3532 वोट आए हैं। यानी बीजेपी फिलहाल 909 वोटों की बढ़त पर है। वहीं आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं।
मतगणना सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू हुई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। दतिया में काउंटिंग के लिए 21 टेबल लगाई गई हैं और पूरी मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है।
इस उपचुनाव में बीजेपी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं किन्नर संजना समेत 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
दतिया विधानसभा में कुल 2,20,410 मतदाता हैं, जिनमें से 1,57,473 मतदाताओं ने 30 जुलाई को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
मतगणना के बीच बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि 'सबका आशीर्वाद कमल के फूल के साथ है। अच्छे अंतर से भाजपा दतिया सीट जीतेगी।




