
Author

सीधी की भंवरसेन पहाड़ी से माता की पत्थर की मूर्ति गायब मिली। पुजारी ने चोरी की आशंका जताई है। ग्रामीण थाने में ज्ञापन सौंपेंगे।

सतना के ललचहा जंगल में साढ़े तीन महीने से लापता रानी मवासी का कंकाल मिला। कपड़ों और चप्पल से परिजनों ने पहचान की, डीएनए जांच बाकी है।

रीवा में 18 हजार रुपए लूटने के लिए 60 वर्षीय बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या की गई। आरोपियों ने शव खेत में दफनाया था।
सतना के खैरमाई रोड पर रेग्जीन की दुकान में भीषण आग लग गई। 25 दमकलों से प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया गया। करीब 85 लाख के नुकसान की आशंका है।
व्हाइट हाउस के पास वेनेजुएलाई युवक तीन हथियारों के साथ पकड़ा गया। उसने पूछताछ में ट्रम्प को मारने के ख्याल आने की बात कही।
सीधी में धनतेरस पर नई बाइक खरीदकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है।
मैहर में NH-30 पर पिकअप के ट्रक में पीछे से घुसने से 25 वर्षीय कंडक्टर की मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर घायल हुआ है।

सिंगरौली में हाइवा और बल्कर की टक्कर में 28 वर्षीय चालक की मौत हो गई। बल्कर चालक गंभीर घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
सतना के बिरसिंहपुर में सराफा व्यापारी के घर से करीब डेढ़ करोड़ के जेवर चोरी हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में स्कूटी और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हुई है।
मऊगंज के नईगढ़ी में पुलिस ने बहुती पुलिया के पास से 497 ग्राम गांजे के साथ दिवाकर साकेत को पकड़ा। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सीधी के चोराही गांव में तालाब से 35 वर्षीय रामाधार सोंधिया का शव मिला। वह दो दिन से लापता था। पिता ने शव की पहचान की है।