मैहर में NH-30 पर पिकअप के ट्रक में पीछे से घुसने से 25 वर्षीय कंडक्टर की मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर घायल हुआ है।

मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से टमाटर लोड कर मऊगंज जा रही तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया।
केबिन में फंस गया था कंडक्टर
हादसा जरियारी मोड़ के पास रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, पिकअप जबलपुर से टमाटर लेकर मऊगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद कंडक्टर केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत कार्य के बाद घायल ड्राइवर को हाईवे एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मऊगंज के एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों
हादसे में जान गंवाने वाले कंडक्टर की पहचान सुखलाल कोल (25), पिता मथुरा कोल, निवासी गंजगवा गांव, शहपुरा जिला मऊगंज के रूप में हुई है। वहीं घायल ड्राइवर की पहचान आदित्य कोल (30), पिता जगपाल कोल के रूप में हुई है। वह भी इसी गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्घटना में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मर्ग कायम कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और पिकअप ट्रक से कैसे टकराई, इसकी जांच की जा रही है।



-1.jpg&w=3840&q=75)




