Loading...
Loading...
Sikkim Tunnel Landslide: सिक्किम के नामची में समारदुंग टनल हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 को सुरक्षित निकाला गया। मीथेन गैस रिसाव के बीच NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Sikkim Tunnel Landslide: गंगटोक। सिक्किम के नामची स्थित समारदुंग सुरंग में सोमवार दोपहर अचानक लैंडस्लाइड हो गया। मलबा गिरने से टनल का रास्ता बंद हो गया और अंदर काम कर रहे कई मजदूर फंस गए। इसके बाद सुरंग के अंदर मीथेन गैस का रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए।
अब तक 8 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। माना जा रहा है कि अभी भी कई मजदूर टनल के अंदर फंसे हो सकते हैं।
गैस लीक की वजह रेस्क्यू अटका
टनल के अंदर मीथेन गैस भरी होने की वजह से बचाव अभियान काफी मुश्किल हो गया है। गैस के कारण कुछ रेस्क्यू कर्मियों की तबीयत भी बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। ऐसे में टीमों को पूरी सावधानी के साथ काम करना पड़ रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 3:09 बजे हुआ। समारदुंग सुरंग NHPC की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना का हिस्सा है, जिसका निर्माण पटेल इंजीनियरिंग कर रही है।
मौके से बाहर आए कुछ मजदूरों ने बताया कि उन्होंने पहले जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके कुछ ही देर बाद लैंडस्लाइड हुआ और सुरंग का रास्ता बंद हो गया। कई लोग समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन कई मजदूर अंदर ही फंस गए।
NDRF और SDRF की टीमें मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, सिक्किम पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शुरुआत में पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान बिना विशेष सुरक्षा उपकरणों के अंदर गए, लेकिन गैस रिसाव की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा।
बाद में एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और पहले अंदर फंसे बचावकर्मियों को बाहर निकाला। इसके बाद मजदूरों को निकालने का अभियान जारी रखा गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मृत मजदूरों के शवों को अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया गया है। वहीं, प्रशासन और बचाव दल सुरंग में फंसे बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। लगातार बारिश, मलबा और गैस रिसाव की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now