Loading...
Loading...
PM Modi Video: रात 12 बजे छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी, कहा- किसी का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे
PM Modi Video: नई दिल्ली। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर PM मोदी ने छात्रों के नाम देर रात 12 बजे एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने साफ कहा कि सरकार अब सिर्फ कार्रवाई करके नहीं रुकेगी, बल्कि ऐसा कानून लाएगी जिससे पेपर लीक करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। इसके लिए सरकार नया बिल लाने की तैयारी कर रही है।
PM मोदी ने किया कहा ?
PM मोदी ने कहा - फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। इससे लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को बेहद पीड़ा होती है। पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक की घटनाओं के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी
PM मोदी ने बताया कि उन्होंने पेपर लीक से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों ने देर रात तक काम करके इसका मसौदा तैयार कर लिया है और उन्हें सौंप दिया गया है।
आज कैबिनेट में होगी चर्चा
प्रधानमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मंत्रियों के सुझावों के बाद बिल को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।
छात्रों को दिया भरोसा
अपने संदेश के आखिर में पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि सरकार उनके भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय न हो।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now