Loading...
Loading...
JP Nadda meets Sonam wangchuk: मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की। उनकी सेहत पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है।
JP Nadda meets Sonam wangchuk: नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद अब उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और सोनम वांगचुक से मुलाकात की। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि, इस दौरान क्या बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
जंतर-मंतर से अस्पताल तक का सफर
सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर पुलिस उन्हें धरनास्थल से उठाकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक को इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में ICU-8 में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें पैन्साइटोपेनिया की समस्या है, यानी शरीर में खून की तीनों प्रमुख कोशिकाओं का स्तर सामान्य से कम हो गया है।
इसके अलावा उनका सीरम पोटेशियम लेवल 3.4 mEq/L दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर से थोड़ा कम माना जाता है। फिलहाल अस्पताल की ओर से ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, इसलिए उनकी मौजूदा स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।
मेदांता अस्पताल में कड़ी सुरक्षा
सोनम वांगचुक को जिस मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहां सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल के बाहर थ्री-लेयर सिक्योरिटी लागू है।
सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर समर्थकों और आम लोगों की चिंता बनी हुई है। वहीं, केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात के बाद इस मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर अस्पताल की अगली हेल्थ बुलेटिन और सरकार की ओर से आने वाले किसी आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now