Loading...
Loading...
PM MODI TWIT: NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान। पेपर लीक मामलों की सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
PM MODI TWIT: नई दिल्ली। NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह आंदोलन, अब विदेशों तक पहुंच चुका है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है।
उन्होंने कहा है कि अब पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके और छात्रों को लंबे समय तक न्याय का इंतजार न करना पड़े।
PM ने 'X' पर क्या लिखा
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ट्वीट कर लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में तेजी से सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में साफ कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी इंसान को बख्शा नहीं जाएगा।
जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 34 दिनों से प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, सोनम वांगचुक भी पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
अब यह मुद्दा सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। जयपुर, पटना, मुंबई समेत देश के कई शहरों में भी छात्र और विभिन्न संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
छात्रों को क्या उम्मीद?
प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पेपर लीक के मामलों में अब सुनवाई पहले के मुकाबले तेज होगी। अगर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों का जल्द निपटारा होता है, तो दोषियों को जल्दी सजा मिल सकेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now