Loading...
Loading...
Mauganj Villagers Protest: मऊगंज के सिगटी कला गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे। 10 लाख रुपये मंजूर होने के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप।
Mauganj Villagers Protest: मऊगंज। ग्रामीण इलाकों में विकास के बड़े-बड़े दावे सिर्फ कागजों में ही नजर आते हैं, मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ऐसा ही एक मामला मऊगंज के सिगटी कला गांव से सामने आया है, जहां इन दिनों सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि विकास की बातें तो खूब होती हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी जरूरत आज भी पूरी नहीं हुई। सड़क नहीं होने से रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो गई है। इसी वजह से बुधवार को गांव के दर्जनों लोग नईगढ़ी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए।
उपसरपंच श्रवण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द सड़क बनवाने की मांग की।
10 लाख मंजूर हुए, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी
लोगों का आरोप है कि पिछले साल विधायक निधि से सड़क बनाने के लिए 10 लाख रुपये मंजूर हुए थे, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ। उनका कहना है कि अगर पैसा स्वीकृत हुआ था तो सड़क कहां बनी?
गांव वालों ने सरपंच, सचिव और संबंधित उपयंत्री पर अनियमितता के आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जमीन के लिए अपनी सड़क दे चुके ग्रामीण
गांव वालों का कहना है कि पहले अधिकारियों का कहना था कि सड़क बनाने के लिए जमीन नहीं है। लोगों ने खुद अपनी जमीन सरकार के नाम कर दी। उम्मीद थी कि अब सड़क जल्दी बन जाएगी, लेकिन कई साल बीत गए और हालात आज भी वैसे के वैसे ही हैं।
गांव वालों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही हालात और खराब हो जाते हैं। पूरा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है। अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।
अब सिर्फ वादा नहीं, सड़क चाहिए
अनशन पर बैठे ग्रामीणों का साफ कहना है कि अब उन्हें सिर्फ भरोसा या आश्वासन नहीं चाहिए। जब तक सड़क बनाने का काम शुरू नहीं होगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
उपसरपंच श्रवण कुमार शुक्ला का कहना है कि गांव के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। अब वे चाहते हैं कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो और गांव को उसकी बुनियादी सुविधा मिले।
CONGRESS POLITICIAN MURDERED: रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की सिगरेट लेने के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए, पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।
MP KISAN PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now